Indore News : एजाज खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल, वीडियो में सलमान लाल और एजाज खान से संबंधित कुछ टिप्पणियां

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News : इंदौर : एजाज खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सलमान लाल और एजाज खान से संबंधित कुछ टिप्पणियां की गई हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार नजर बनाए हुए है।

Indore News : एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि वायरल वीडियो की गहन जांच की जा रही है। टीम यह देख रही है कि इसमें कहीं भी आपत्तिजनक या भड़काऊ कंटेंट तो नहीं है। यदि जांच में ऐसा कोई कंटेंट पाया जाता है तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राजेश दंडोतिया ने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी प्रकार की अफवाह या आपत्तिजनक सामग्री फैलाना गंभीर अपराध माना जाता है। इसलिए मॉनिटरिंग सेल इस वीडियो की पूरी तरह से जांच कर रहा है।

Indore News : उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी वर्ग की धार्मिक या सामाजिक भावनाएं आहत न हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो में यदि केवल सामान्य अभिव्यक्ति है तो उस पर कोई आपत्ति नहीं होगी, लेकिन यदि इसमें समाज में वैमनस्य फैलाने वाला कंटेंट हुआ तो तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी। दंडोतिया ने नागरिकों से अपील की कि वे बिना सत्यापन के किसी भी भड़काऊ वीडियो या संदेश को शेयर न करें।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *