Shajapur News : भ्रष्टाचार को संरक्षण? रिश्वत मांगने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर पर विभाग मेहरबान, अब तक न जांच न कार्रवाई

Sanjay Sahu
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर/ किशोर नाथ राजगुरु: शाजापुर। जिले के मंगलाज खरीदी केंद्र पर किसानों के पसीने की कमाई पर डाका डालने की कोशिश करने वाले एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मीडिया में खबरें आने और किसान द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बावजूद विभाग की चुप्पी कई बड़े सवाल खड़े कर रही है। आखिर क्या वजह है कि भ्रष्टाचार के खुले आरोपों के बाद भी प्रशासन मौन साधे बैठा है?

Shajapur News : सर्वेयर ने किया पास, ऑपरेटर ने रिश्वत के लिए किया फेल

Shajapur News : पूरा मामला मंगलाज गेहूं खरीदी केंद्र का है, जहाँ पिछले दिनों एक किसान अपनी उपज लेकर पहुँचा था। जानकारी के अनुसार, केंद्र पर मौजूद सर्वेयर ने गेहूं की गुणवत्ता की जांच की और उसे मानकों के अनुरूप पाते हुए ‘पास’ कर दिया था। लेकिन असली खेल इसके बाद शुरू हुआ। आरोप है कि केंद्र पर पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कंप्यूटर ऑपरेटर नरेंद्र पाटीदार ने किसान से पोर्टल पर एंट्री करने के बदले रिश्वत की मांग की।

Shajapur News : जब किसान ने इस अवैध वसूली का विरोध किया और पैसे देने से इनकार कर दिया, तो कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए किसान के गेहूं को दो बार रिजेक्ट कर दिया। यह स्थिति विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है कि कैसे एक कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेयर के निर्णय को ताक पर रखकर अपनी मनमानी कर सकता है।

Shajapur News : मीडिया की सुर्खियों के बाद भी अफसर बेखबर

Shajapur News : इस घटना को लेकर पिछले कई दिनों से मीडिया में खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हो रही हैं। किसान की बेबसी और कर्मचारी की मनमानी के प्रमाण सामने आने के बाद भी संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक दैनिक वेतन भोगी नरेंद्र पाटीदार के खिलाफ न तो कोई जांच बैठाई है और न ही कोई दंडात्मक कार्रवाई की है। विभाग की यह सुस्ती कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसी प्रतीत हो रही है। और जिले की ईमानदार कलेक्टर की साख खराब कर रहा है

 

Shajapur News : सत्ता या रसूख… किसका है संरक्षण?

Shajapur News : क्षेत्र में अब यह चर्चा आम हो गई है कि आखिर एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी में इतना दुस्साहस कहाँ से आया? आखिर नरेंद्र पाटीदार को किसका संरक्षण प्राप्त है, जिसकी आड़ में वह सरेआम भ्रष्टाचार कर रहा है? क्या विभाग के बड़े अधिकारियों की मिलीभगत से खरीदी केंद्रों पर किसानों का शोषण किया जा रहा है?

Shajapur News : किसानों में बढ़ता आक्रोश

Shajapur News : एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और उनकी उपज का दाना-दाना खरीदने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे भ्रष्ट कर्मचारी शासन की छवि धूमिल कर रहे हैं। मंगलाज केंद्र की इस घटना से जिले के अन्य किसानों में भी डर और आक्रोश का माहौल है। किसानों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी ऑपरेटर को तुरंत हटाया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Shajapur News : अब देखना यह होगा कि इस खबर के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारी नींद से जागते हैं या फिर भ्रष्टाचार का यह खेल इसी तरह निर्बाध रूप से चलता रहेगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *