Bargi NEWS:-घाटपिपरिया स्कूल को नई सौगात: 35 लाख की लागत से बने भवन का सांसद विवेक तंखा ने किया लोकार्पण

Sanjay Sahu

बरगी:- मध्य प्रदेश के बरगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घाटपिपरिया के शासकीय विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन मिला है। करीब 35 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन का लोकार्पण राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा ने किया।

Bargi NEWS:- जर्जर हो चुके पुराने भवन को देखते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था Round Table India के सहयोग से यह नया स्कूल भवन तैयार किया गया है, जिसे अब विद्यालय परिवार को समर्पित कर दिया गया है।

मां सरस्वती पूजन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Bargi NEWS:- लोकार्पण कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर भोपाल राउंड टेबल क्लब के चेयरमैन, यश भारत के डायरेक्टर आशीष शुक्ला, श्रीराम कॉलेज के डायरेक्टर राजुल कैंसरिया, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शिक्षकगणों ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

READ MORE: Barwani Crime : रुपयों के विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

27 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था

Bargi NEWS:- राउंड टेबल 330 जबलपुर के चेयरमैन उमंग अग्रवाल ने बताया कि संस्था पिछले 27 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। देशभर में इसके 330 क्लब सक्रिय हैं और अब तक लाखों बच्चों के लिए शैक्षणिक भवनों का निर्माण कराया जा चुका है। जबलपुर में वर्ष 2018 से संस्था द्वारा स्कूलों में कक्षाओं, शेड और शौचालयों का निर्माण एवं सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

सांसद ने की सराहना, 5 लाख की घोषणा

Bargi NEWS:- मुख्य अतिथि सांसद विवेक तंखा ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के बढ़ते स्तर पर खुशी जताई, खासकर बालिकाओं की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने राउंड टेबल क्लब के प्रयासों को सराहनीय बताते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Bargi NEWS:- साथ ही उन्होंने विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए खेल मैदान के विकास के लिए अपनी सांसद निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

READ MORE: भोपाल में आज BJP की नारी आक्रोश रैली! 30 हजार महिलाओं के जुटने का दावा, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रूट प्रभावित

रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग

Bargi NEWS:- कार्यक्रम के दौरान बरगी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को ज्ञापन सौंपकर बरगी रेलवे स्टेशन पर फास्ट और सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग भी रखी।

Bargi NEWS:- कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक भोगीराम चौकसे ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *