भोपाल की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट, काम वाली बाई के बेटे ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल : राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित 98 क्वार्टर की पॉश कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि जिस घर में उसकी मां घरेलू काम करने जाती थी, उसी घर को निशाना बनाते हुए युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

दरवाजा खुलते ही घर में घुसकर महिला को बनाया बंधक

जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे काम वाली बाई का बेटा गोलू रैकवार अपने एक साथी के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। दरवाजा खुलते ही उसने महिला को धक्का देकर अंदर घुसते हुए हाथ-पैर बांध दिए और चाकू दिखाकर अलमारी की चाबी मांगने लगा।

Read More : भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बोले शिवराज सिंह चौहान- किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

अलमारी तोड़कर नकदी और कीमती सामान ले गए आरोपी

महिला द्वारा चाबी देने से इंकार करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से अलमारी तोड़ दी और घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, एक एप्पल मोबाइल तथा लैपटॉप लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पीड़िता माइनिंग विभाग में कार्यरत है और बीमारी के कारण छुट्टी लेकर घर पर ही मौजूद थी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही टीटी नगर थाना पुलिस सक्रिय हुई और कुछ ही घंटों में आरोपी गोलू रैकवार को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी हाल ही में धारा 307 (हत्या के प्रयास) के एक मामले में जमानत पर छूटा था। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से लूटी गई नकदी बरामद कर ली गई है, जबकि अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

इलाके में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पॉश कॉलोनी के रहवासियों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories