Barwani Crime : रुपयों के विवाद में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Sanjay Sahu

Barwani Crime : आदित्य शर्मा /बड़वानी: बड़वानी जिले के पिछोड़ी गांव में रुपयों के विवाद को लेकर एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस को 20 अप्रैल की दोपहर फोन पर सूचना मिली कि ग्राम पिछोड़ी में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची।

Barwani Crime :पुलिस ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर जांच शुरू की।प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी गौरी बाई (जो आरोपी की मां भी हैं) ने पुलिस को बताया कि उनके 32 वर्षीय बेटे चंदन बडोले ने अपने 58 वर्षीय पिता जगन बडोले की हत्या की है।
READ MORE: M.P News : ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर वेंडरों से मारपीट, GRP पुलिस पर अवैध वसूली के आरोप

Barwani Crime : गौरी बाई के अनुसार, रुपयों को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। विवाद के दौरान चंदन बडोले ने गुस्से में पास रखी पिस्तौल से पिता जगन के सिर पर गोली मार दी।

Barwani Crime :गंभीर चोट लगने से जगन बडोले की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि जगन बडोले की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। शहर कोतवाली थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पिछोड़ी गांव में एक पुत्र ने पिता के सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

READ MORE: M.P में 3553 शराब दुकानों की नीलामी पूरी, निगम योजना खत्म, ₹20,481 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई

Barwani Crime : थाना प्रभारी के अनुसार, मृतक की पत्नी ने बताया कि बेटा चंदन लगातार रुपयों की मांग कर रहा था। जगन ने पहले भी चंदन को दो लाख रुपये दिए थे, लेकिन वह और रुपयों की मांग कर रहा था, जिसके चलते पिता-पुत्र में विवाद हुआ और चंदन ने जगन की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चंदन बडोले फरार है और

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *