Sunday, August 23, 2026
Home Crime MP NEWS : भोपाल में किसान को अपनी फसल बचाना पड़ा महंगा,...

MP NEWS : भोपाल में किसान को अपनी फसल बचाना पड़ा महंगा, खेत में लगी आग बुझाने गए किसान से अवैध मैरिज संचालक ने की मारपीट

MP NEWS
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल : राजधानी भोपाल के सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवलखेड़ी रोड स्थित एक मैरिज गार्डन के बाहर मंगलवार रात विवाद का मामला सामने आया है। आतिशबाजी से खेत में लगी आग बुझाने पहुंचे ग्रामीणों के साथ गार्डन संचालक शोएब खान, शाद मोहम्मद द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

MP NEWS : प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अनिल कुशवाह (30) निवासी देवलखेड़ी लाम्बाखेड़ा ने पुलिस को दी शिकायत मैं बताया कि 31 मार्च 2026 की रात करीब 10:30 बजे जीके पैलेस मैरिज गार्डन में शादी समारोह चल रहा था। इस दौरान बारातियों द्वारा आतिशबाजी की जा रही थी, जिससे पास के खेत की नरवाई में आग लग गई।

MP NEWS : आग बुझाने के लिए अनिल कुशवाह अपने साथियों हरिओम कुशवाह के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं राधेश्याम और विष्णु कुशवाह गार्डन संचालक से बात करने गए। आरोप है कि इसी दौरान गार्डन संचालक शोएब खान, शाद मोहम्मद के द्वारा गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया।

MP NEWS : शिकायत में बताया गया है कि एक आरोपी ने विष्णु कुशवाह के सिर पर लोहे की रोड से वार किया, जिससे वह घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है वहीं राधेश्याम कुशवाह की आंख के पास डंडे से चोट आई है बीच-बचाव के दौरान अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

MP NEWS : पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गार्डन में होने वाले आयोजनों के कारण अक्सर इस तरह की समस्याएं सामने आती हैं। लेकिन पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन में अभी तक इन अवैध मैरिज गार्डन संचालकों के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की है.

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here