Chhindwara Cough Syrup Case : कफ सिरप पीने से फिर 5 माह की बच्ची की मौत….मेडिकल स्टोर सील

Parivesh

Chhindwara Cough Syrup Case : छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश। छिंदवाड़ा जिले के बिछुआ क्षेत्र में 5 माह की बच्ची रोही मिनोटे की सर्दी-बुखार के बाद हुई संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने स्थानीय कुरेठे मेडिकल स्टोर से खरीदी गई आयुर्वेदिक कफ सिरप पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए तत्काल मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

Chhindwara Cough Syrup Case :  बिना डॉक्टर की सलाह ली थी सिरप

बीमारी और दवा: बिछुआ निवासी रोही पिता संदीप मिनोटे की तबीयत सोमवार को खराब हुई थी। परिजनों ने किसी डॉक्टर से जांच कराए बिना ही कुरेठे मेडिकल स्टोर से एक आयुर्वेदिक कफ सिरप खरीदकर बच्ची को पिला दिया था।

READ MORE : Chhindwara News : जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत: दवा कंपनी मालिक रंगनाथन गोविंदन को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

मौत: सिरप पीने के चार दिन बाद मंगलवार को बच्ची की हालत अचानक बिगड़ी। परिजन उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

प्रशासन की कार्रवाई और जांच

बिछुआ टीआई ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बच्ची की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

READ MORE : MP News : छिंदवाड़ा बच्चों की मौत पर सीहोर में कांग्रेस का धरना, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब हाल ही में देश के विभिन्न हिस्सों में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत के मामले (24 बच्चों की मौत) सामने आए थे, जिसने स्थानीय लोगों में दहशत बढ़ा दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *