Diwali celebration : दीपों से नहीं, दिलों से रोशन हुई रात — वक्ता मंच ने मनाई ‘खुशियों वाली दिवाली’ बालक छात्रावास में

0
81

Diwali celebration : रायपुर। सामाजिक संस्था वक्ता मंच ने दीपावली पर्व को जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाने की अपनी परंपरा को इस वर्ष भी जारी रखा। संस्था के कार्यकर्ता “खुशियों वाली दिवाली” अभियान के चौथे चरण के तहत रायपुर के गंजपारा स्थित आवासीय बालक छात्रावास पहुंचे, जहां निर्धन व कमजोर वर्ग के बच्चे रहते हैं।

आयोजन के दौरान छात्रावास परिसर को दीपों और मोमबत्तियों से सजाया गया। बच्चों के साथ दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने उत्सव की शुरुआत की। कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ मुख्य अतिथि रहे, जबकि वरिष्ठ समाजसेविका ज्योति शुक्ला ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर राजेश पराते, शुभम साहू, डॉ. उदयभान सिंह चौहान, मनीष अवस्थी, सिंधु झा, अरुण अग्रवाल, मोहम्मद हुसैन, संतोष धीवर, यशवंत यदु ‘यश’, रितेश साहू, डॉ. इंद्रदेव यदु और मनोज साहू सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

वक्ता मंच की टीम ने बच्चों को मिठाई, नमकीन और रात्रिभोज वितरित किया। बच्चों ने कविताएं सुनाईं, खेलों में भाग लिया और योगाभ्यास भी किया। अतिथियों ने कहा कि दीपावली केवल बाहरी रोशनी का नहीं, बल्कि मन और समाज को आलोकित करने का पर्व है।

संस्था के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि वक्ता मंच पिछले तीन दशकों से जरूरतमंदों के बीच त्योहार मनाकर सामाजिक समरसता का संदेश दे रहा है। संस्था आगे भी इस परंपरा को जारी रखेगी।

Share The News
Previous articlePM Suryaghar Yojana : ग्रामीण अंचलों में पहुंची सौर समृद्धि — पीएम सूर्यघर योजना बनी ऊर्जा क्रांति
Next articleChhindwara Cough Syrup Case : कफ सिरप पीने से फिर 5 माह की बच्ची की मौत….मेडिकल स्टोर सील
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here