Wednesday, June 3, 2026
36.7 C
Raipur

Raipur Safai Strike: रायपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों की हड़ताल, 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप

Raipur Safai Strike: रायपुर। राजधानी रायपुर की सफाई व्यवस्था एक बार फिर संकट के दौर से गुजर रही है। नगर निगम क्षेत्र में सफाई कार्य कराने वाले ठेकेदारों ने बकाया भुगतान नहीं मिलने के विरोध में बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ठेकेदारों के काम बंद करते ही शहर के सभी 70 वार्डों में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। इससे आने वाले दिनों में शहर में कचरे का ढेर लगने और लोगों को परेशानी का सामना करने की आशंका बढ़ गई है।

Raipur Safai Strike: हड़ताल पर बैठे ठेकेदारों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा पिछले चार महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। उनका कहना है कि हर महीने सभी वार्डों के सफाई कार्य के लिए करीब 4 करोड़ रुपये का भुगतान होना चाहिए, लेकिन लंबे समय से राशि अटकी हुई है। इसके बावजूद ठेकेदार अपने स्तर पर सफाई कर्मचारियों को वेतन देने और अन्य व्यवस्थाओं को बनाए रखने का प्रयास करते रहे, लेकिन अब आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो गई है कि काम जारी रखना संभव नहीं रह गया।

READ MORE: छत्तीसगढ़ के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी! बंधक बनाकर ले जाय गया था तमिलनाडु, प्रशासन ने छुड़ाया

Raipur Safai Strike: ठेकेदारों का कहना है कि उन्होंने कई बार निगम प्रशासन के सामने अपनी समस्या रखी। पिछले सप्ताह भी बकाया भुगतान की मांग को लेकर नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। इसके अलावा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को भी ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया गया था। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई और सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा।

सफाई कर्मचारियों पर भी संकट

Raipur Safai Strike: भुगतान नहीं मिलने का असर केवल ठेकेदारों पर ही नहीं बल्कि सफाई कर्मचारियों पर भी पड़ रहा है। ठेकेदारों का कहना है कि उन्हें कर्मचारियों का वेतन, वाहन संचालन, डीजल और अन्य खर्च भी वहन करना पड़ता है। लगातार चार महीने तक भुगतान नहीं मिलने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

शहर की सफाई व्यवस्था पर पड़ेगा सीधा असर

Raipur Safai Strike: सफाई कार्य बंद होने से शहर के विभिन्न इलाकों में कचरा उठाव प्रभावित होने लगा है। यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो वार्डों में गंदगी बढ़ सकती है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी पैदा होने की आशंका है। खासकर बाजार क्षेत्रों, आवासीय कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर इसका असर अधिक देखने को मिल सकता है।

पहले भी हो चुका है सफाई कर्मियों का आंदोलन

Raipur Safai Strike: गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही रामकी कंपनी के सफाई कर्मचारियों ने भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर दिया था। उस विवाद का समाधान पूरी तरह नहीं हो पाया था कि अब सफाई ठेकेदारों की हड़ताल ने नगर निगम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। लगातार हो रहे विरोध और काम बंद होने की घटनाओं से शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

READ MORE: CGPSC भर्ती घोटाला: भिलाई में रिटायर्ड IAS जेके ध्रुव के घर छापा, जांच में तेज हुई कार्रवाई

समाधान की राह देख रहा शहर

Raipur Safai Strike: फिलहाल सफाई ठेकेदारों ने साफ कर दिया है कि जब तक बकाया भुगतान जारी नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। वहीं नगर निगम प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में राजधानी के लाखों नागरिकों की नजरें अब प्रशासन और ठेकेदारों के बीच होने वाली बातचीत पर टिकी हुई हैं।

Raipur Safai Strike: यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आने वाले दिनों में रायपुर को गंदगी और अव्यवस्था की बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Bilaspur builder assault case: बिल्डर को पी*टा, पूर्व महापौर और बेटे का कारनामा..

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

Raipur: बिजली संकट पर सरकार को अल्टीमेटम,विकास उपाध्याय बोले-समस्या नहीं सुलझी तो होगा CM हाउस घेराव

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूज

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Mango Fest: कीमत ₹3 लाख! दुनिया का सबसे महंगा आम रायपुर आम महोत्सव में मची देखने की होड़

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Nandanvan Bird Sanctuary Case:रेंजर ने खोली विभागीय भ्रष्टाचार की पोल, SDO आरपी दुबे का काला चिट्ठा!

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Raipur News: 10 और 13 मई- रायपुर स्टेडियम में होगा क्रिकेट महासंग्राम! प्रशासन अलर्ट पर #cgnews

Latest YouTube Shorts

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh,  कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

CG News: Bemetara में व्यवस्था पर भड़के रRaman Singh, कलेक्टर SP को लेकर कही ये बात

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट!  4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम अलर्ट! 4 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश  युवक पर डंडे से हमला

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश युवक पर डंडे से हमला

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: “छत्तीसगढ़ में शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी”

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: थाने की बैरक में शराब पार्टी, दो प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

CG News: BJP विधायक पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories