Majitha Warehouse Scam : जबलपुर मजीठा वेयरहाउस घोटाला — मूंग-उड़द खरीद में ₹1.86 करोड़ का फर्जीवाड़ा, 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

VIKASH KHALKHO

Majitha Warehouse Scam : जबलपुर। जिले के मजीठा वेयरहाउस में मूंग और उड़द की सरकारी खरीदी के दौरान 1.86 करोड़ रुपये के घोटाले का मामला सामने आया है। इस घोटाले में वेयरहाउस संचालक समेत 10 लोगों के खिलाफ भेड़ाघाट थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पोर्टल पर फर्जी खरीदी दिखाकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया।

जिला प्रशासन की जांच में खुलासा हुआ है कि वेयरहाउस के रिकॉर्ड में कई फर्जी एंट्रियां की गई थीं। जांच में कंप्यूटर ऑपरेटर, सर्वेयर और बैंक अधिकारी की मिलीभगत भी सामने आई है।

Read More : Jabalpur Paddy Scam : धान घोटाले में जबलपुर प्रशासन की सख्ती, RRC जारी कर दोषियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू

Majitha Warehouse Scam :  कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ किसानों की वास्तविक उपज वेयरहाउस में रखी गई थी, जिसे अब उन्हें वापस सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि, “हमने पूरा डेटा सुरक्षित कर लिया है और 15 से 20 दिनों के भीतर पात्र किसानों को भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।”

Majitha Warehouse Scam :  कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में सहकारिता विभाग के एक अधिकारी को सेवा से बर्खास्त किया गया है।

साथ ही प्रशासन अब उच्च न्यायालय में स्टे के लिए याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहा है, ताकि दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Read More : Jabalpur Tractor Rally : किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, बिना ट्रेनिंग कार्रवाई हुई तो आंदोलन की चेतावनी

Majitha Warehouse Scam :  प्रशासन की इस सक्रियता से किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसना शुरू हो गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *