Election Commission of India : कलेक्टर ने ली प्रेसवार्ता, मतदाता सूची की शुद्धता पर खास जोर

VIKASH KHALKHO
Election Commission of India : कृष्णा नायक/सुकमा : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत राज्यभर में मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में बुधवार को स्थानीय पत्रकारों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन जिला कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया।
कलेक्टर  ध्रुव ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची का अद्यतन लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता और सटीकता का आधार है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में जुड़ना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की त्रुटि, दोहराव या चूक न हो, इसके लिए निर्वाचन दलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग की यह पहल पारदर्शी, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे आने वाले चुनावों में मतदान प्रक्रिया और अधिक विश्वसनीय, व्यवस्थित और सटीक होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर  ध्रुव ने पत्रकारों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की सम्पूर्ण समय-सारिणी, आवेदन प्रक्रिया और आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मीडिया प्रतिनिधि इस जन-जागरूकता अभियान में प्रशासन के सहयोगी बनें, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके।
निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण की प्रमुख समय-सारिणी
कलेक्टर ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के लिए आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है –
•28 अक्टूबर से 03 नवंबर 2025: तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण का कार्य
•04 नवंबर से 04 दिसंबर 2025: गणना (एन्यूमरेशन) अवधि
•04 दिसंबर 2025: मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुनः व्यवस्थापन
•05 से 08 दिसंबर 2025: नियंत्रण तालिका का अद्यतन एवं प्रारूप निर्वाचक नामावली की तैयारी
•09 दिसंबर 2025: प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन
•09 दिसंबर 2025 से 08 जनवरी 2026: दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अवधि
•09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026: सूचना चरण, सुनवाई, सत्यापन एवं दावों का निपटान
•03 फरवरी 2026: परिशुद्धता जांच एवं आयोग से अंतिम अनुमति
•07 फरवरी 2026: निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन
Election Commission of India : प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों ने भी अपने सुझाव एवं प्रश्न रखे, जिनका कलेक्टर ध्रुव ने विस्तारपूर्वक उत्तर देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और मतदाता सूची पुनरीक्षण जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता और जनसहभागिता के साथ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में अपर कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सहायक प्रोग्रामर (निर्वाचन)  सौरभ उप्पल, तथा जिले के वरिष्ठ पत्रकारगण उपस्थित रहे।
Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *