CG NEWS : बिलासपुर में कंस्ट्रक्शन ऑफिस में जुआ फड़ का भंडाफोड़, 9 रसूखदार गिरफ्तार, लाखों का सामान जब्त

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ खेलने का अड्डा बन गया। नेहरू नगर स्थित ऑफिस में एसीसीयू टीम ने दबिश देकर 9 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया।

CG NEWS : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 84,400 रुपये नकद, 13 मोबाइल फोन और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा समेत 4 लग्जरी गाड़ियां जब्त कीं। कुल जब्ती की कीमत 45.84 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, जनता कंस्ट्रक्शन के कार्यालय में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर एसीसीयू ने छापा मारा। टीम ने घेराबंदी कर फड़ जमाकर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया और बाद में उन्हें सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया।

CG NEWS : पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय, सागर मंगेशकर, नितेश चंद शर्मा, दुर्गेश सारथी, अखिलेश त्रिवेदी, अमन धर, आशीष खुटे, रोशन सोनी और सृजन शर्मा शामिल हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *