CG NEWS : एनएमडीसी के सीएमडी को स्थानीय युवाओं ने सौंपा ज्ञापन, खदानों को लेकर उठे गंभीर सवाल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम /बचेली : बचेली में एनएमडीसी सीएमडी के दौरे के दौरान स्थानीय युवाओं ने खदानों को लेकर बड़ा विरोध दर्ज कराया। युवाओं का आरोप है कि फर्जी ग्रामसभा और दस्तावेजों के आधार पर खदानों का संचालन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण और स्थानीय ग्रामीण जीवन पर गंभीर असर पड़ सकता है। इस दौरान युवाओं ने एनएमडीसी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर खदान क्र. 04 और 13 को निरस्त करने की मांग की।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, युवाओं का कहना है कि वे लंबे समय से खदानों के विस्तार और वन क्षेत्रों की कटाई का विरोध कर रहे हैं। उनका दावा है कि परियोजनाओं में पारदर्शिता नहीं रखी जा रही है और ग्रामीणों की सहमति को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्होंने सीएमडी से मुलाकात कर विस्तृत आपत्तियां दर्ज कराईं।

 

CG NEWS : युवाओं ने यह भी मांग रखी कि खदानों से जुड़े सभी अनुमति दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, किरंदुल क्षेत्र को धूल प्रदूषण से मुक्त किया जाए और कर्मचारियों के लिए आवास सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

CG NEWS : इस दौरान विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद स्थिति कुछ समय तक तनावपूर्ण रही, हालांकि बाद में एनएमडीसी प्रबंधन ने सीएमडी से मुलाकात करवाई। युवाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *