YouTube policy update : YouTube का बड़ा फैसला : अब होगा प्लेटफॉर्म पर बड़ा क्लीन-अप ऑपरेशन, बदले नियम 17 नवंबर से लागू

VIKASH KHALKHO

YouTube policy update :  नई दिल्ली। अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने कंटेंट पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि 17 नवंबर 2025 से गैंबलिंग, कैसिनो-स्टाइल गेम्स और वायलेंट गेमिंग से जुड़े वीडियो पर कड़े नियम लागू किए जाएंगे।

YouTube ends the 480p bandwidth cap for Indian users - NotebookCheck.net  NewsYouTube ने बताया कि डिजिटल दुनिया में तेजी से बदलते रुझानों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्लेटफॉर्म का मकसद अपने यूजर्स को सुरक्षित और जिम्मेदार अनुभव देना है। कंपनी के अनुसार, NFTs और डिजिटल गुड्स के जरिए गैंबलिंग के नए ट्रेंड को नियंत्रित करना अब जरूरी हो गया है।

Read More : YouTube Gift Goal : क्रिएटर्स फैंस के साथ जोड़ें इंटरैक्शन और बढ़ाएं कमाई

Youtube पर फिर से देख सकेंगे HD वीडियो, कोरोना ने लगवायी थी रोक - Prabhat  Khabarक्या बदलेगा 17 नवंबर से?

अभी तक YouTube केवल उन वीडियोज पर कार्रवाई करता था जो दर्शकों को गूगल से अनसर्टिफाइड गैंबलिंग साइट्स पर ले जाते थे। लेकिन नए नियमों के तहत अब ऐसे वीडियो भी प्रतिबंधित होंगे जो डिजिटल आइटम्स जैसे वीडियो गेम स्किन, कॉस्मेटिक्स या NFTs के माध्यम से गैंबलिंग को प्रमोट करते हैं। इसका मतलब यह है कि ऐसे क्रिएटर्स के वीडियो हटाए जा सकते हैं जो इन-गेम एसेट्स का इस्तेमाल कर गैंबलिंग जैसी गतिविधियां दिखाते हैं।

कैसिनो और वायलेंट गेमिंग पर भी एज लिमिट

गैंबलिंग के अलावा अब कैसिनो-स्टाइल गेम्स से जुड़े वीडियो पर भी एज रेस्ट्रिक्शन लागू की जाएगी। यानी, ये वीडियो केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शक ही देख पाएंगे। साथ ही, वायलेंट गेमिंग कंटेंट पर भी निगरानी बढ़ाई जाएगी — खासकर ऐसे वीडियो जिनमें इंसानी कैरेक्टर्स के खिलाफ अत्यधिक हिंसा दिखाई जाती है। ऐसे कंटेंट पर भी एज लिमिट लगाई जा सकती है।

Read More : Youtube Account Banned : 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब अकाउंट बैन, दुनिया भर में मचा हड़कंप

क्यों जरूरी हैं ये बदलाव

YouTube का कहना है कि इन नए नियमों का मकसद प्लेटफॉर्म को सेफ और जिम्मेदार कंटेंट स्पेस बनाना है। साथ ही यह कदम बच्चों और किशोर दर्शकों को गैंबलिंग और डिजिटल वायलेंस से दूर रखने के लिए उठाया गया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *