Akshaya Navami : धूमधाम से मनाया गया आंवला नवमी का पर्व, महिलाओं ने की भगवान विष्णु-लक्ष्मी की आराधना

VIKASH KHALKHO

Akshaya Navami : रीवा। दीर्घायु और सौभाग्य की कामना के साथ रीवा में आज आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने परिवार के साथ आंवले के वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की आराधना की।

शहर के पचमठ धाम, साहित्य कोठी कंपाउंड और अन्य धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने परंपरागत रीति से आमले के वृक्ष की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।

Read More : Rewa Tantrik Rape Case : आस्था के नाम पर घिनौना कृत्य, झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक ने युवती से किया दुष्कर्म 

Akshaya Navami :  धार्मिक मान्यता के अनुसार, अक्षय नवमी हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन आमले के वृक्ष की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में आंवले को पवित्रता, सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक माना गया है।

Akshaya Navami :  वेदों के अनुसार, आंवला एक ऐसा वृक्ष है जो विभिन्न बीमारियों में औषधि का काम करता है। अक्षय नवमी के दिन पूजा के बाद आमले के सेवन की भी परंपरा शुरू होती है, जिसे स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

Read More : Rewa Suicide Case : पत्नी से प्रताड़ित पति ने खाया जहर, मौत से पहले वीडियो में किया खुलासा – ‘मेरी मौत की वजह मेरी पत्नी’

इस पर्व को लेकर पूरे रीवा शहर में आस्था और धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में परिवार सहित मंदिरों और वृक्षों के नीचे पूजा करते हुए नजर आईं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *