Saturday, September 26, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : डबरा मंडी परिसर में दिनदहाड़े किसान से 2.18 लाख...

MP News : डबरा मंडी परिसर में दिनदहाड़े किसान से 2.18 लाख की लूट, नकाबपोश लुटेरे CCTV में कैद

डबरा (म.प्र.) – शहर की मंडी परिसर में एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम देते हुए दो अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने एक किसान से ₹2,18,000 की लूट कर ली। यह वारदात उस समय हुई जब किसान विशाल सिंह (निवासी: घरसौंधी) गेहूं की फसल बेचकर व्यापारी से रुपये लेकर घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि लुटेरों ने किसान को पहले रोका और उसके विरोध करने पर सॉस फेंककर उसे भ्रमित कर दिया और फिर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद हो चुकी है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने मंडी क्षेत्र और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस जल्द आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

विशाल सिंह / पीड़ित किसान
“मैं फसल बेचकर रुपये लेकर घर जा रहा था। मंडी के बाहर दो नकाबपोश लोग बाइक से आए और अचानक मुझ पर सॉस फेंक दी। इससे मैं घबरा गया, और इतने में उन्होंने बैग छीन लिया।”

सौरभ कुमार / एसडीओपी डबरा
“हमें घटना की सूचना मिलते ही टीम भेजी गई। मंडी परिसर और आसपास के CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।”

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here