Jharkhand News : झारखंड में भारी बारिश का कहर: सरायकेला में दीवार गिरने से मासूम की मौत, मां घायल

0
141

सरायकेला| झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में भारी बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गुरुवार को कृष्णापुर पंचायत के गोलमायसाई गांव में एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में तीन साल की मासूम बच्ची श्रद्धा नापित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के समय बच्ची के पिता घर पर मौजूद नहीं थे।

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, मां-बेटी घर के अंदर सो रही थीं, तभी अचानक तेज बारिश के बीच दीवार गिर गई। मां की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने मलबा हटाया और घायल महिला को बाहर निकाला, लेकिन बच्ची की जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही अमदा थाना चौकी प्रभारी रमन कुमार विश्वकुमार मौके पर पहुंचे और आगे की जांच शुरू की गई।

Read News : MP News : डबरा मंडी परिसर में दिनदहाड़े किसान से 2.18 लाख की लूट, नकाबपोश लुटेरे CCTV में कैद

इस हादसे ने पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में कच्चे मकानों में रहना बेहद खतरनाक हो जाता है, लेकिन गरीब परिवारों के पास कोई विकल्प नहीं होता। प्रशासन से प्रभावित परिवार को मदद देने की मांग की जा रही है।

इधर, राज्य के अन्य हिस्सों में भी लगातार बारिश का असर दिखने लगा है। लातेहार जिले के सरयू वैली क्षेत्र में कई स्थानों पर भूस्खलन और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आई हैं। सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रभाकर सिंह ने बताया कि अस्थायी मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है और जल्द स्थायी समाधान किया जाएगा।

Read News : Indore News : डांसिंग कॉप रंजीत पर युवती ने फिर लगाए गंभीर आरोप, चैट्स के स्क्रीनशॉट के साथ नया वीडियो वायरल

राज्य में लगातार हो रही बारिश ने न सिर्फ जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि कमजोर मकानों और ढांचागत संरचनाओं के लिए बड़ा खतरा बन गई है। प्रशासन को अलर्ट मोड में रहकर राहत और बचाव कार्य तेज करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here