CGPSC SI Exam Postponed: SI भर्ती परीक्षा पर बड़ा अपडेट: CGPSC ने स्थगित की मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों की बढ़ी चिंता

Sanjay Sahu
CGPSC SI Exam Postponed

CGPSC SI Exam Postponed: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती की मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा-2024 स्थगित कर दी है। यह लिखित परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होनी थी।

आयोग ने 13 अक्टूबर को परीक्षा स्थगित करने संबंधी नोटिस जारी किया है। नोटिस के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से परीक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। हालांकि, परीक्षा स्थगित करने की विस्तृत वजह सामने नहीं आई है।

नई तारीख का इंतजार

परीक्षा की नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अब आयोग की ओर से जारी होने वाली नई समय-सारणी का इंतजार करना होगा। परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह फैसला अहम है, क्योंकि उन्हें अपनी आगे की रणनीति नई तारीख के अनुसार तय करनी होगी।

CGPSC SI Exam Postponed: CGPSC ने कहा है कि परीक्षा की अगली तारीख अलग से घोषित की जाएगी। अभ्यर्थी नई तारीख और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर नजर बनाए रखें।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *