CG NEWS: अतिक्रमण हटाओ, जंगल बचाओ अभियान के तहत अवैध कोदो-कुटकी की फसल नष्ट

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: रामकुमार भारद्वाज /फरसगांव :- वन क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा चलाए जा रहे “अतिक्रमण हटाओ, जंगल बचाओ” अभियान के तहत 13 अक्टूबर को वन परिक्षेत्र बड़ेडोंगर अंतर्गत ग्राम चनियागांव के वन क्षेत्र में अवैध खेती के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान वन भूमि पर अतिक्रमण कर लगाई गई कोदो-कुटकी की फसल को फसल नाशक का छिड़काव कर नष्ट किया गया।

CG NEWS: प्राप्त जानकारी के अनुसार, केशकाल वनमंडलाधिकारी श्रीमती दिव्या गौतम एवं उप वनमंडलाधिकारी फरसगांव श्रीमती हेमलता देव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई उप परिक्षेत्र देवगांव के कक्ष क्रमांक OA-1406 में की गई। वन परिक्षेत्र बड़ेडोंगर के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अतिक्रमित वन भूमि पर की गई खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की।

CG NEWS: वन विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया कि वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। वन क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के साथ ही जंगलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगामी समय में भी अभियान निरंतर चलाया जाएगा।

CG NEWS: संयुक्त टीम रही मौजूद

CG NEWS: कार्रवाई के दौरान बड़ेडोंगर के परिक्षेत्र अधिकारी योगेंद्र समुंद, देवगांव की सहायक परिक्षेत्र अधिकारी श्रीमती संध्या नाग, वन परिक्षेत्र के अधिकारी-कर्मचारी, वन प्रबंधन समिति एवं ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी कार्रवाई में सहभागिता निभाई।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *