CG NEWS : जगदलपुर नवोदय विद्यालय में छात्रों की बेरहमी से पिटाई, परिजनों में आक्रोश, वार्डन पर जांच

VIKASH KHALKHO
nishanebaaz.com

CG NEWS : जगदलपुर | जगदलपुर के नवोदय विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई के नाम पर बर्बरता का जो मामला सामने आया है, उसने न सिर्फ अभिभावकों को झकझोर दिया है, बल्कि पूरे शहर में गुस्से की लहर दौड़ा दी है। सोमवार की रात जब हॉस्टल की बिजली गुल हुई, तो कुछ छात्र अपने कमरे में मस्ती और गाने में मशगूल हो गए। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर पहुंचे हॉस्टल वार्डन ने ‘अनुशासन सिखाने’ के नाम पर सात छात्रों को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट डाला। पीड़ित छात्रों के शरीर पर अभी भी चोट के गंभीर निशान हैं। अगले दिन सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। लेकिन हैरानी की बात ये है कि इस दिल दहला देने वाली घटना की न तो स्कूल प्रबंधन ने पुष्टि की, और न ही परिजनों को सूचना दी।

सच्चाई तब सामने आई जब घायल छात्र अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों ने पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाया।

गुस्साए माता-पिता स्कूल पहुंचे, लेकिन प्रबंधन न सिर्फ पूरी तरह मौन रहा, बल्कि जब पत्रकारों ने सवाल किए तो मीडिया से भी बदसलूकी की गई। कोई बयान नहीं, कोई खेद नहीं — बस चुप्पी और लीपा-पोती। अब जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दे दिए हैं, लेकिन परिजनों का सवाल है — “क्या इस वार्डन पर अब भी कोई कार्रवाई होगी, या बच्चों की चीखें भी दीवारों में दबा दी जाएंगी?”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *