Kharora Police : खरोरा पुलिस ने बीच सड़क पर केक काटकर रास्ता जाम करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
157
Kharora Police
Kharora Police

Kharora Police : रायपुर : थाना खरोरा जिला रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

Kharora Police : मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18 और 19 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि लगभग 12:00 बजे से 12:30 बजे के बीच एक व्यक्ति अपने वेगानार कार (HR10AE 7576) से तिल्दा से बनरसी जा रहा था। उसी दौरान खरोरा के मसल मनिया जिम के सामने वकार आलम, सजल भाठिया और उनके अन्य साथी लोगों ने सड़क के बीच कार खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान वे जोर से आतिशबाजी करते हुए केक काट रहे थे और सजल भाठिया एवं अन्य लोग ‘हैप्पी बर्थडे’ का जश्न मना रहे थे।

Kharora Police : रास्ता बंद होने से आम जनता को आवागमन में गंभीर परेशानी हुई। शिकायतकर्ता ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। चूंकि मामला जमानती था, इसलिए आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया। इसके अलावा धारा 170/126,135(3) BNS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

Kharora Police : मामला अब माननीय तहसील न्यायालय खरोरा में विचाराधीन है। पुलिस ने जनता की सुविधा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाने का भरोसा दिया है।

Kharora Police : नाम पता आरोपीगण:

(1) वकार आलम पिता मोहम्मद वजीर उम्र 23 साल
(2) आदित्य पिता वीरेंद्र सिंह पुढीर उम्र 19 साल
(3) हर्ष पिता धर्मेंद्र गुप्ता उम्र 27 साल
(4) सजल सिंह पिता गुरमीत सिंह उम्र 27 साल
(5) गौरव पिता राजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी उम्र 25 साल साकिनान खरोरा थाना खरोरा जिला रायपुर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here