HomeChhattisgarhCG ACCIDENT : पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक...

CG ACCIDENT : पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, देखें हादसे का वीडियो

Date:

Related stories

CG ACCIDENT : जगदलपुर : जगदलपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बस्तर थाना क्षेत्र के बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मार दी।

CG ACCIDENT : बताया जा रहा है कि काफिले की यह गाड़ी पीछे छूट गई थी और उसे पकड़ने की कोशिश में चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान उसने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक उछलकर सड़क पर गिरा और बाद में अस्पताल ले जाते समय उसने भी दम तोड़ दिया।

CG ACCIDENT : घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वाहन की तेज रफ्तार साफ देखी जा सकती है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने चालक को घेर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला।

CG ACCIDENT : प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे की वजह बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर VIP मूवमेंट के दौरान सड़क सुरक्षा और आम लोगों की जान की अहमियत पर सवाल खड़े करती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here