Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Kharora News : समाज सेवा के साथ जन्मदिन का अनूठा जश्न: हरीश...

Kharora News : समाज सेवा के साथ जन्मदिन का अनूठा जश्न: हरीश देवांगन ने बच्चों को कराया भोज

Kharora News : रोहित वर्मा/ खरोरा : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेल्दार सिवनी के व्याख्याता श्री हरीश देवांगन ने अपने 62वें जन्मदिवस के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए शासकीय नवीन प्राथमिक शाला बेल्दार सिवनी भाटापारा में *न्योता भोज* का आयोजन किया।

Kharora News : इस अवसर पर बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया जिसमें दाल, भात, सब्जी, अचार, पापड़ के साथ केला, सेब, संतरा और मिठाई शामिल थी। कार्यक्रम में ग्राम की सरपंच श्रीमती सरिता धीवर, श्री विजय क्षत्रिय, SMC सदस्यगण, पंचगण सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Kharora News : शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेल्दार सिवनी से श्री हरीश देवांगन, सोनकेंवरा सर, बांधे सर, चंदन सर, हेमलता चंद्राकार मैडम, जायसवाल मैडम, मिरी मैडम सहित नवीन प्राथमिक शाला के शिक्षक राजेश कुमार पाल, दुष्यंत कुमार वर्मा, रसोइया एवं समस्त विद्यार्थीगण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kharora News : संस्था प्रमुख श्री ओमप्रकाश वर्मा ने देवांगन सर के उज्जवल स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। सभी ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया और इसे एक प्रेरणादायक सामाजिक सेवा का उदाहरण बताया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here