Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh MP News : सेमरिया पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपी के कब्जे से...

MP News : सेमरिया पुलिस ने कसा शिकंजा, आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में सिरप और पिस्टल बरामद

रीवा: रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप, एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान शैलेन्द्र गौतम उर्फ विवेक उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। आरोपी कौडिहाई गांव का निवासी है और वह बिना नंबर की मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।

Read News : Raipur News : न्यूड पार्टी का विरोध: कांग्रेस ने की आयोजकों पर कार्रवाई की मांग, कन्हैया अग्रवाल बोले – रायपुर की अस्मिता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

तलाशी में आरोपी के पास से 55 नग अवैध नशीली ‘ऑनरेक्स’ कफ सिरप, एक पिस्टल, दो मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि शैलेन्द्र गौतम के खिलाफ पहले से ही सेमरिया थाने में हत्यासहित तीन गंभीर अपराध दर्ज हैं।

आरोपी को एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े गिरोहों में हड़कंप मच गया है।

Read News : MP News : अपहरण और देह-व्यापार : शादीशुदा बुआ ने अपनी ही भतीजी को प्रेमी के साथ मिलकर बेचा, पुलिस ने राजस्थान से छुड़ाया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में नशे और अपराध पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और यह कार्रवाई अन्य अपराधियों के लिए चेतावनी भी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here