Gwalior News : ग्वालियर में सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर जानलेवा हमला, पुलिस ने FIR दर्ज की

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर/भूपेन्द्र भदौरिया : ग्वालियर सम्यक समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध पर आधी रात को उस समय बाइक सवार अज्ञात लोगों ने हमला बोल दिया जब वह अपनी कार से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रहे थे। बौद्ध के मुताबिक वे सुरेश नगर सरकारी मल्टी के पास पहुंचे ही थे कि कुछ बाइक सवार लोगों ने उन्हें हाथ के इशारे से रोकने का प्रयास किया. हमलावरों के मंसूबे भांप कर लाखन सिंह बौद्ध ने अपनी कार नहीं रोकी और उसकी रफ्तार बढ़ा दी।हमलावर युवकों ने कार पर पीछे से पत्थर और लाठी से हमला किया।

 

Gwalior News : जिससे उनकी कार पीछे की तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई। उनका कहना है कि मेला ग्राउंड के गेट तक बदमाश उनका पीछा करते रहे। इस हमले में लाखन सिंह बौद्ध और उनके साथ कार में बैठी महिला नेता किसी तरह भाग कर थाटीपुर थाने पहुंचे और पुलिस को फरियाद सुनाई.पुलिस ने सम्यक समाज संघ के अध्यक्ष लाखन सिंह बौद्ध की शिकायत पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किये जा रहे हैं। ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। उधर लाखन सिंह बौद्ध ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है. उनका कहना है कि पुलिस ऐसा नहीं करती है तो उनके समर्थक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *