Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG Bus Accident: झारखंड से कोरबा जा रही बस जशपुर में पलटी,...

CG Bus Accident: झारखंड से कोरबा जा रही बस जशपुर में पलटी, 10 यात्री घायल, एक महिला की हालत गंभीर

CG Bus Accident: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही एक यात्री बस डायवर्जन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डायवर्जन पर बेकाबू होकर पलटी बस

CG Bus Accident: जानकारी के अनुसार, श्री जय बालाजी बस (CG 14 G 0170) शुक्रवार सुबह झारखंड के रामगढ़ से यात्रियों को लेकर कोरबा की ओर जा रही थी। जब बस जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र स्थित टांगरपानी के पास पहुंची, तभी डायवर्जन पर चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया।तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

READ MORE: Raigarh Revenue Meeting: रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का कड़ा रुख: ‘राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परफॉर्मेंस खराब हुई तो नपेंगे अफसर-कर्मचारी’; बेहतर काम करने वाले पटवारी सम्मानित

10 यात्री घायल, एक महिला की हालत गंभीर

CG Bus Accident: घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।हादसे में 10 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों की विशेष निगरानी में इलाज किया जा रहा है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

CG Bus Accident: पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा डायवर्जन पर बस के अनियंत्रित होने से हुआ है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

READ MORE: CG Government Employees Strike: छत्तीसगढ़ के 4.5 लाख कर्मचारियों का हल्लाबोल, 7 जुलाई से सांसदों और विधायकों के निवास का घेराव

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here