Politics News : भाजपा नेता डॉ. विमल चोपड़ा हुए नाराज, मंत्री ओपी चौधरी पर लगाया अपमान का आरोप, बंगले पर छोड़कर आए चिट्ठी

0
930
Politics News
Politics News

Politics News : रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. विमल चोपड़ा ने राज्य के वित्त एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी पर अपमान का आरोप लगाया है। डॉ. चोपड़ा ने एक पत्र लिखते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर गहरी नाराजगी जताई है।

Politics News : डॉ. चोपड़ा के मुताबिक, 16 सितंबर को वे मंत्री ओपी चौधरी से बॉयो मेडिकल वेस्ट के विषय पर चर्चा करने निर्धारित समय लेकर उनके सरकारी निवास पहुंचे थे। उनके साथ चिकित्सा प्रकोष्ठ के कई अन्य सदस्य और प्रदेश के डॉक्टर भी मौजूद थे।

Politics News : लेकिन मंत्री से मिलने की बजाय उन्हें लगभग 45 मिनट तक इंतजार कराया गया और अंत में बिना मुलाकात के ही उन्हें वापस लौटना पड़ा। डॉ. चोपड़ा ने यह भी बताया कि उन्होंने कई बार मंत्री को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

Politics News : मुलाकात न हो पाने और लगातार अनदेखी के चलते उन्होंने मंत्री निवास पर ही एक पत्र लिखा और बिना भेंट किए लौट गए। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे वे बेहद आहत और निराश हुए हैं।

OP Choudhary

 

Politics News : डॉ. चोपड़ा का कहना है कि जब एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को इस तरह का अनुभव हो सकता है, तो सामान्य कार्यकर्ताओं की स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। इस घटना को लेकर पार्टी के भीतर चर्चा तेज हो गई है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here