Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh Board exam pattern changes : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न...

Board exam pattern changes : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में बड़ा बदलाव

0
264

Board exam pattern changes : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र पैटर्न में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी को देखते हुए अब बहु विकल्पी (MCQ) सवालों की संख्या बढ़ा दी गई है।

नए पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में ज्ञानात्मक प्रश्नों के लिए 20%, अवबोधात्मक के लिए 25%, अनु प्रयोगात्मक के लिए 25%, विश्लेषणात्मक के लिए 10%, मूल्यांकन के लिए 10% और रचनात्मक प्रश्नों के लिए 10% अंक निर्धारित किए गए हैं।

Board exam pattern changes : वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में अब 1-1 अंक के कुल 15 प्रश्न होंगे। लघु उत्तरीय प्रश्नों में 2 अंक के 3 प्रश्न होंगे। लघु उत्तरीय – सेक्शन 2 में 3 प्रश्न कुल 18 अंकों के होंगे।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में कुल 4 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक पर 5 अंक के हिसाब से कुल 20 अंक होंगे। दीर्घ उत्तरीय 2 में 2 प्रश्न होंगे, जिनमें प्रत्येक 5-5 अंक के होंगे, कुल 10 अंक।

Board exam pattern changes : अति दीर्घ उत्तरीय प्रश्न में एक सवाल 6 अंक का होगा। इस नए पैटर्न से छात्रों की तैयारी अधिक व्यवस्थित और प्रतियोगी परीक्षा के अनुरूप होगी।

पुष्पा साहू ने छात्रों को सलाह दी है कि वे इस नए पैटर्न के अनुसार अभ्यास करें और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी शुरू करें।

Share The News
Previous articleTrafficking of young women : युवती की खरीद-फरोख्त का सनसनीखेज मामला, दो आरोपी गिरफ्तार
Next articleRaipur Corporation : रायपुर निगम की बड़ी कार्रवाई : छुईया तालाब किनारे अवैध ठेले–गुमटियों पर चला बुलडोज़र
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here