Friday, August 14, 2026
Home Chhattisgarh Atul Pradhan PhD: माकड़ी के अतुल प्रधान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि,...

Atul Pradhan PhD: माकड़ी के अतुल प्रधान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, प्रबंधन विषय में पीएचडी की उपाधि से बढ़ाया क्षेत्र का गौरव

0
5

Atul Pradhan PhD:रोशन सेन \माकड़ी। कोंडागांव जिले के माकड़ी निवासी अतुल प्रधान ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। एमिटी यूनिवर्सिटी छत्तीसगढ़, रायपुर ने उन्हें प्रबंधन (Management) विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि प्रदान की है। अतुल प्रधान की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ क्षेत्रवासियों में खुशी और गर्व का माहौल है।

डिजिटल मार्केटिंग और राजनीतिक प्रचार पर किया शोध

अतुल प्रधान ने “The Study on Digital Marketing Analytics for Effective Political Promotion in Chhattisgarh” विषय पर अपना शोध कार्य पूरा किया। उनके शोध में छत्तीसगढ़ में डिजिटल मार्केटिंग एनालिटिक्स के जरिए राजनीतिक प्रचार को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया गया।

CG News: अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला! दूसरी शादी से जन्मा बेटा भी नौकरी का हकदार

Atul Pradhan PhD: शोध के दौरान उन्होंने राजनीतिक अभियानों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, डिजिटल मार्केटिंग टूल्स और डेटा आधारित रणनीतियों की भूमिका का विस्तृत विश्लेषण किया। साथ ही डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाताओं तक पहुंच, जनसंपर्क और राजनीतिक संचार को प्रभावी बनाने के तरीकों पर भी अध्ययन किया।

मतदाता व्यवहार और डिजिटल सहभागिता पर भी किया अध्ययन

अतुल प्रधान के शोध का एक महत्वपूर्ण हिस्सा मतदाता व्यवहार और डिजिटल सहभागिता से जुड़ा रहा। उन्होंने यह समझने का प्रयास किया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच राजनीतिक दल एवं उम्मीदवार किस तरह मतदाताओं से संवाद स्थापित कर सकते हैं।शोध में डिजिटल माध्यमों के जरिए मतदाताओं की भागीदारी, राजनीतिक संचार की प्रभावशीलता और डेटा आधारित प्रचार रणनीतियों के प्रभाव का भी विश्लेषण किया गया है।

डॉ. अन्नपूर्णा मेट्टा के मार्गदर्शन में पूरा हुआ शोध

अतुल प्रधान ने अपना शोध कार्य डॉ. अन्नपूर्णा मेट्टा के मार्गदर्शन तथा प्रो. (डॉ.) सत्येन्द्र पटनायक के सह-मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरा किया। शोध कार्य पूरा करने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई।

CG News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद खाली, फिर भी सीमित शिक्षकों को ही मिलेगा प्रमोशन!

परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

Atul Pradhan PhD: अतुल प्रधान कोंडागांव जिले के माकड़ी निवासी प्राचार्य रमेश प्रधान और श्रीमती सरस्वती प्रधान के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि की खबर सामने आने के बाद परिवारजनों, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि अतुल प्रधान की यह उपलब्धि माकड़ी सहित पूरे कोंडागांव जिले के लिए गौरव की बात है। शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा और शोध के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here