Bilaspur Breaking : महापौर के जेठ समेत 9 रसूखदार जुआरी आखिर कैसे फंसे पुलिस के शिकंजे में, पढ़े पूरी स्टोरी….

Parivesh
Bilaspur Breaking

Bilaspur Breaking : बिलासपुर। पुलिस ने शहर के रसूखदार जुआरियों के जुए के बड़े फड़ में छापेमारी कर एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त किया। सरकंडा थाना क्षेत्र के कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल के बाड़ा में चल रहे जुए में बिलासपुर महापौर पूजा विधानी के जेठ, भाजपा नेता के करीबी, पीडब्ल्यूडी ठेकेदार और होटल कारोबारी समेत 9 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से कैश, क्वाइन और ताश पत्तियां बरामद की गईं।

Bilaspur Breaking : पुलिस कार्रवाई का तरीका
एसएसपी रजनेश सिंह को सूचना मिलने के बाद टीआई नीलेश पांडेय की टीम ने रेड की। जुआरियों को भागने से रोकने के लिए पहले चारों तरफ घेराबंदी की गई और फिर बाड़ा में दबिश दी गई। दबिश के दौरान जुआरियों के पास से 41,500 रुपए, एक पेटी क्वाइन, ताश पत्तियां और 11 मोबाइल बरामद किए गए। आरोपियों ने अपने करीबी नेताओं और अफसरों को फोन कर मदद की कोशिश की, लेकिन एसएसपी ने किसी की नहीं सुनी।

गिरफ्तार रसूखदार जुआरियों की सूची:

  1. विजय विधानी (64) – मेयर पूजा विधानी के जेठ

  2. रमेश कुमार अग्रवाल (70) – कारोबारी

  3. सुशील अग्रवाल (60) – राय साहब बनवारीलाल अग्रवाल का परिवार

  4. चंद्रशेखर अग्रवाल (64) – बागड़िया टाइल्स

  5. हरवंश लाल (79) – होटल कारोबारी

  6. बिहारी ताम्रकार (66) – व्यवसायी

  7. तेजेश्वर वर्मा (40) – व्यवसायी

  8. सुनील अग्रवाल (60) – फर्नीचर व्यवसायी

  9. पारस राय उर्फ पारूल राय (48) – पीडब्ल्यूडी ठेकेदार

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई शहर में जुए के खिलाफ सख्ती का संदेश है। सभी गिरफ्तार जुआरी कानूनी कार्रवाई के तहत जेल भेजे जाएंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *