CG NEWS: अंतिम संस्कार की हो रही थी तैयारी, तभी ‘मृत’ युवक जिंदा लौट आया, लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

CG NEWS: कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को मृत मानकर उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, लेकिन उसी दौरान वह युवक अचानक जिंदा घर लौट आया। युवक को देखते ही कुछ लोग भूत-भूत चिल्लाते हुए भागने लगे। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती, विश्रामपुर का है।

CG NEWS: करीब 27 वर्षीय हरिओम वैष्णव कुछ दिन पहले अपने ससुराल दर्री गया हुआ था। वहां से निकलने के बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

CG NEWS: तलाशी के दौरान डंगनिया नदी में एक युवक की लाश मिली। शव काफी खराब हालत में था, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा था। लेकिन परिजनों ने कपड़े, शरीर की बनावट और हाथ पर बने टैटू के आधार पर शव को हरिओम का मान लिया।

 

CG NEWS: पुलिस ने परिजनों के दावे के आधार पर पंचनामा कर शव को सौंप दिया। घर में मातम का माहौल बन गया था। रिश्तेदारों को खबर दे दी गई थी और अंतिम संस्कार की तैयारियां जोरों पर थीं।

CG NEWS: इसी बीच घर के दरवाजे पर अचानक खुद हरिओम वैष्णव खड़ा नजर आया। लोग अवाक रह गए। कुछ रिश्तेदार तो उसे देखकर घबरा गए और ‘भूत-भूत’ चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। बाद में हरिओम ने सबको बताया कि वह कुछ निजी कारणों से बिना बताए कुछ दिनों के लिए निकल गया था।

CG NEWS: हरिओम के जीवित लौटने के बाद अब बड़ा सवाल यह उठ गया है कि नदी से बरामद शव आखिर किसका था? फिलहाल शव को बांकीमोंगरा पुलिस को सौंप दिया गया है और मर्चुरी में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस अब असली मृतक की पहचान करने में जुट गई है। मामले की जांच जारी है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories