Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : रायपुर में महिला ने थाना के बाहर खुद को...

Raipur News : रायपुर में महिला ने थाना के बाहर खुद को लगाई आग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Raipur News : रायपुर: राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। महिला थाना परिसर के बाहर एक महिला ने खुद पर आग लगा ली। आग लगते ही वह चीखते हुए दौड़ने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Raipur News : प्रत्यक्षदर्शियों और महिला के परिजनों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कपड़े और पानी की मदद से आग बुझाई। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Raipur News : बताया जा रहा है कि महिला किसी शिकायत को लेकर महिला थाना पहुंची थी। इसी दौरान उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nishanebaz.com (@nishaanebaz_com)

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here