Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Constable Recruitment Scam: फर्जी जाति और निवास प्रमाणपत्र से CISF में नौकरी...

Constable Recruitment Scam: फर्जी जाति और निवास प्रमाणपत्र से CISF में नौकरी पाने वाला युवक बर्खास्त, ट्रेनिंग के दौरान हुआ खुलासा

0
49
Constable Recruitment Scam
Constable Recruitment Scam

Constable Recruitment Scam: दुर्ग : दुर्ग में सीआईएसएफ (CISF) की आरक्षक (जीडी) भर्ती-2025 में फर्जी दस्तावेजों के सहारे नौकरी पाने का मामला सामने आया है। सीआईएसएफ आरटीसी भिलाई-उतई की शिकायत पर पूर्व आरक्षक मोहित (27) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच के लिए केस भोपाल भेज दिया गया है।

Constable Recruitment Scam: जानकारी के अनुसार, मोहित ने एसएससी आरक्षक (जीडी) भर्ती-2025 के दौरान भोपाल भर्ती केंद्र में जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा किए थे। चयन होने के बाद उसे प्रशिक्षण के लिए सीआईएसएफ आरटीसी भिलाई-उतई भेजा गया।

Constable Recruitment Scam: ट्रेनिंग के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया। जांच में तहसीलदार लालबर्रा ने निवास प्रमाणपत्र को गलत बताया, जबकि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), वारासिवनी ने जाति प्रमाणपत्र को फर्जी घोषित कर दिया।

Constable Recruitment Scam: दस्तावेज फर्जी मिलने के बाद 29 जून 2026 को सीआईएसएफ ने मोहित की सेवा समाप्त कर दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर सरकारी नौकरी हासिल की थी। इस आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Constable Recruitment Scam: चूंकि भर्ती प्रक्रिया और दस्तावेज जमा करने की कार्रवाई भोपाल के सीआईएसएफ भर्ती केंद्र में हुई थी, इसलिए आगे की जांच के लिए प्रकरण थाना गोविंदपुरा, भोपाल को भेज दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here