CG NEWS : बिलासपुर में आधी रात हमला, 20 नकाबपोशों ने परिवार पर बरपाया कहर, कई घायल

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के चिंगराजपारा इलाके में देर रात हुई हिंसक घटना से इलाके में दहशत फैल गई। 20 से अधिक नकाबपोश हमलावरों ने एक परिवार के घर पर धावा बोलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और कई लोगों को गंभीर चोटें आईं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CG NEWS : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमला पुरानी रंजिश का परिणाम बताया जा रहा है और इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। अचानक हुए इस हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

CG NEWS : घटना के बाद इलाके में तनाव और डर का माहौल है। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *