Mungeli Crime : मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ की बड़ी कार्रवाई: 8 नशा तस्कर गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस

Sanjay Sahu
Mungeli Crime

Mungeli Crime : रजनीश सिंह /मुंगेली। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य नशे की तस्करी व सेवन करने वाले 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Mungeli Crime : थाना सिटी कोतवाली, थाना जरहागांव और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूरे शहर में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान आरोपियों से नारा लगवाया गया – *“हम हैं नशा के सौदागर, हमसे बचिए और अपने बच्चों को भी बचाइए।”* इस दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव और इसके खिलाफ सतर्क रहने का संदेश भी दिया गया।

Mungeli Crime : गिरफ्तार आरोपियों में जाकिर खान, सोनू डांडे उर्फ छोटे सोनू, अनिल खरसायन उर्फ बड़े सोनू, विष्णु वैष्णव उर्फ शिव बाबा, किशोर ध्रुव और अमित साहू शामिल हैं। सभी पर आरोप है कि ये बाहर राज्यों से ब्राउन शुगर व अन्य मादक पदार्थ लाकर युवाओं को बेचते थे और उन्हें नशे की लत लगाते थे।

Mungeli Crime : एसपी भोजराम पटेल ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं नशे का सेवन या कारोबार होता दिखे तो इसकी सूचना पुलिस को या राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर **1933** पर दें। इसके अलावा अभियान *“पहल”* के तहत स्कूल, कॉलेज और गांव-गांव में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *