Wednesday, September 23, 2026
Home National रेप दोषी आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 3 सितंबर तक...

रेप दोषी आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत, 3 सितंबर तक राहत

अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट ने रेप के दोषी आसाराम को एक और राहत देते हुए उनकी अस्थायी जमानत 3 सितंबर तक बढ़ा दी है। कोर्ट ने यह फैसला मेडिकल आधार पर लिया। इससे पहले राजस्थान हाई कोर्ट ने भी 12 अगस्त को उनकी अंतरिम जमानत को तीसरी बार बढ़ाते हुए 29 अगस्त तक राहत दी थी।

Read News : साय मंत्रिमंडल विस्तार : BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान…..

दरअसल, आसाराम के वकीलों ने दलील दी थी कि उनके मुवक्किल की तबीयत गंभीर है और मेडिकल ग्राउंड पर उन्हें राहत दी जानी चाहिए। राजस्थान हाई कोर्ट की बेंच, जिसमें जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर शामिल थे, ने इस पर सहमति जताई थी। वहीं गुजरात हाई कोर्ट ने भी पहले 21 अगस्त तक जमानत बढ़ाई थी, जिसे अब 3 सितंबर तक आगे बढ़ाया गया है।

स्वास्थ्य का हवाला देकर लगातार मिल रही राहत
7 अगस्त को भी गुजरात हाई कोर्ट ने उनकी जमानत बढ़ाते समय सुप्रीम कोर्ट के 30 जुलाई के आदेश का हवाला दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आसाराम मेडिकल आधार पर हाई कोर्ट में बेल बढ़ाने की मांग कर सकते हैं। इसी के तहत उन्हें राजस्थान और गुजरात, दोनों हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिल रही है।

उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम
आसाराम वर्तमान में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। उन्हें नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराया गया था। यह अपराध उनके जोधपुर स्थित गुरुकुल में हुआ था। 2013 में गिरफ्तारी के बाद से वे जेल में हैं।

Read News : उपराष्ट्रपति संग्राम : सुप्रीम कोर्ट जज सुदर्शन vs संघप्रिय नेता राधाकृष्णन, खड़गे ने किया विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान

मामला अब मेडिकल रिपोर्ट पर टिका है। डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने उनकी जांच की है। 29 अगस्त को जोधपुर हाई कोर्ट इस रिपोर्ट के आधार पर आगे का फैसला लेगा। इसके बाद 3 सितंबर को गुजरात हाई कोर्ट भी सुनवाई करेगा और तय करेगा कि राहत आगे बढ़ेगी या नहीं।

Share The News
Previous articleसाय मंत्रिमंडल विस्तार : BJP प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव का बड़ा बयान…..
Next articleMungeli Crime : मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ की बड़ी कार्रवाई: 8 नशा तस्कर गिरफ्तार, शहर में निकाला गया जुलूस
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here