Korea News : दामाद ने सास-ससुर पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ससुर की मौके पर जलकर मौत

Sanjay Sahu
Korea News

Korea News : कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बचरा पोड़ी पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम बड़ेसाल्ही में सोते समय एक दंपत्ति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इस हादसे में ससुर राय राम की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई और उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

Korea News : पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह वारदात मृतक के दामाद ने अंजाम दी। आरोप है कि आरोपी ने पेट्रोल डालकर सो रहे ससुर और सास को आग के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की विवेचना कर रहे हैं।

Korea News : उधर, कुछ दिन पहले खैरागढ़ जिले के गंडई क्षेत्र के रोड अतरिया गांव में भी एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया था। यहां भदेड़ा मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक बाबूलाल सोरी (55) और उनकी पत्नी सुनती बाई सोरी (50) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई गई है। उस समय घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे।

Korea News : पुलिस के मुताबिक, आरोपी भगवती मरकाम पिता बल्लू मरकाम, निवासी रोड अतरिया, वारदात के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए उसे खेत में पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

Korea News : हत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि पुलिस का मानना है कि इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी हो सकती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बाबूलाल सोरी शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और लंबे समय से भदेड़ा मिडिल स्कूल में अध्यापन कर रहे थे। समाज में उनकी ईमानदारी और सादगी के लिए पहचान थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विवेचना जारी है। ग्रामीणों ने मृत दंपति की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *