रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किल : 66 दिनों के लिए रद्द हुई सारनाथ एक्सप्रेस, देखें तारीखें…

Parivesh

रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किल : उत्तर भारत में कड़ाके के कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने छत्तीसगढ़ से प्रयागराज, बनारस और छपरा जाने वाली प्रमुख ट्रेन सारनाथ एक्सप्रेस को रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। यह ट्रेन आगामी तीन महीनों में कुल 66 दिनों के लिए स्थगित रहेगी, जिससे इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी।

READ MORE : Bemetra News : क्लोक्टर ने जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी, विभिन्न शिकायत एवं समस्याओं से संबंधित 46 आवेदन प्राप्त हुए

रेलवे के उत्तर पूर्व रेलवे ज़ोन द्वारा जारी घोषणा के अनुसार, 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच विभिन्न तिथियों पर 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का परिचालन स्थगित रहेगा।

यहां देखें सारनाथ एक्सप्रेस रद्द होने की पूरी लिस्ट:

ट्रेन का नाम दिशा रद्द होने की तारीखें (दिसंबर, जनवरी, फरवरी)
छपरा से दुर्ग 15159 दिसंबर: 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31
जनवरी: 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31
फरवरी: 2, 4, 7, 9, 11, 14
दुर्ग से छपरा 15160 दिसंबर: 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30
जनवरी: 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29
फरवरी: 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15

 

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित इन तिथियों के अलावा अन्य दिनों में यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी अनुसार यथावत चलती रहेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले इन तिथियों को ध्यान में रखें।

READ MORE : उज्जैन के दो भाइयों की अनोखी पहल, स्क्रैप प्लेन को बनाएंगे चलता-फिरता होटल, सिंहस्थ 2028 में बनेगा आकर्षण…

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *