दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया दुबई के बराबर, त्योहारों में आसमान छू रहे दाम…

दिल्ली : दिवाली और छठ महापर्व के नजदीक आते ही दिल्ली से पटना जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में असामान्य वृद्धि देखने को मिल रही है। आम दिनों में 4500 से 5000 रुपए के बीच रहने वाली टिकटें त्योहारों में 10,000 रुपए से ऊपर तक पहुंच गई हैं। 17 अक्टूबर को दिल्ली-पटना फ्लाइट का किराया 12,650 रुपए पहुंच गया, जो दिल्ली से दुबई जाने वाले किराए (12,958 रुपए) के बराबर है।

READ MORE : Lawrence Gang : कनाडा में लॉरेंस गैंग ने तीन ठिकानों पर फायरिंग, सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

त्योहारों के सीजन में ट्रेन की अधिकांश सीटें भर जाती हैं और बस वाले भी सामान्य से अधिक किराया मांगते हैं। ऐसे में हवाई यात्रा ही एकमात्र तेज और सुविधाजनक साधन बनता है। लेकिन इसकी कीमतें इतनी बढ़ जाती हैं कि आम यात्री के लिए सफर महंगा साबित हो रहा है।

यातायात विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहारों के समय मांग अधिक होने के कारण फ्लाइट कंपनियां और बस संचालक किराए में बढ़ोतरी कर देते हैं। 16 से 26 अक्टूबर तक लगभग सभी ट्रेनों में सीटें फुल हैं, जिससे लोग फ्लाइट का विकल्प चुनने को मजबूर हैं।

READ MORE : CG NEWS : रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का विरोध जारी: बैटरी गाड़ी सेवा के खिलाफ प्रदर्शन, समर्थन में उतरीं क्षेत्रीय पार्टियां

विशेषज्ञों की चेतावनी है कि यात्री समय पर टिकट बुक करें और महंगे टिकट से बचने के लिए अग्रिम योजना बनाएं। फेस्टिव सीजन में दिल्ली-पटना की यात्रा महंगी हो सकती है, लेकिन जल्दी बुकिंग से खर्चे में राहत मिल सकती है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Bharatmala Project: उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी 35 मीटर लंबी दरार, 4145 करोड़ की परियोजना की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Bharatmala Project: दुधावा: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक...

Related Articles

Popular Categories