Rajasthan News : बिस्किट के पैकेट से निकला पाकिस्तानी गुब्बारा, बच्चों की मासूमियत के पीछे छुपी खतरनाक साज़िश, पढ़िए चौंकाने वाली घटना

0
278
Rajasthan News
Rajasthan News

Rajasthan News : राजस्थान : राजस्थान के झालावाड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंगधार उपखंड के उन्हेल नागेश्वर कस्बे में एक परिवार ने जब स्थानीय किराना दुकान से अपने बच्चों के लिए बिस्किट खरीदे, तो पैकेट खोलते ही उन्हें एक हरे रंग का गुब्बारा मिला। बच्चों ने जब उसे फुलाया, तो उस पर पाकिस्तानी झंडा और “14 अगस्त जश्ने आज़ादी” जैसे शब्द छपे हुए थे। यह देख परिवार हैरान रह गया और तुरंत पुलिस और पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।

Rajasthan News : घटना के सामने आते ही इलाके में नाराजगी फैल गई। हिंदू संगठनों ने इसे एक गंभीर राष्ट्रविरोधी साज़िश बताया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि बच्चों जैसे मासूम वर्ग को निशाना बनाकर यह पाकिस्तान समर्थित प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश हो सकती है।

Rajasthan News : पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए विवादित बिस्किटों का पूरा स्टॉक जब्त कर लिया और दुकानदार से पूछताछ की। दुकानदार ने बताया कि उसे यह सामान मध्य प्रदेश के आलोट क्षेत्र से दिलीप पोरवाल नामक सप्लायर ने दिया था। इसके बाद पुलिस टीम ने एमपी के आलोट के लिए रवाना होकर सप्लाई चैन की जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan News : इस बिस्किट पैकेट पर मैन्युफैक्चरिंग का पता हावड़ा, पश्चिम बंगाल का लिखा हुआ है, जिससे यह मामला और भी उलझ गया है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह कोई बड़ी साज़िश है, या फिर सप्लाई चेन में किसी स्तर पर हुई लापरवाही? फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और सप्लायर की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई सामने आने की संभावना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here