CG Accident : ट्रक से टकराई स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी, बाल-बाल बचे श्याम बिहारी जायसवाल, गाड़ी का हुआ ये हाल

0
397
CG Accident
CG Accident

CG Accident : मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। जन्मदिन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे मंत्री की गाड़ी चिरमिरी में एक ट्रक से टकरा गई। यह घटना उस समय हुई जब वाहन मोड़ा जा रहा था। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई, और मंत्री समेत सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

 

READ MORE: Rajasthan News : बिस्किट के पैकेट से निकला पाकिस्तानी गुब्बारा, बच्चों की मासूमियत के पीछे छुपी खतरनाक साज़िश, पढ़िए चौंकाने वाली घटना

CG Accident : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कार्यक्रम के सिलसिले में निकले थे। जन्मदिन के मौके पर क्षेत्रवासियों और समर्थकों ने जगह–जगह कार्यक्रम आयोजित किए थे। चिरमिरी में छठ घाट के पास मंगलम होटल के समीप जब मंत्री का वाहन पहुंचा, उसी दौरान यह हादसा हो गया। ट्रक से टक्कर के कारण वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

 

CG Accident : हादसे के बाद मंत्री को तुरंत एक अन्य वाहन से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना किया गया। इस खबर के फैलते ही विधानसभा क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई, लेकिन जब यह स्पष्ट हुआ कि मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, तो लोगों ने राहत की सांस ली।

CG Accident : इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। जन्मदिन जैसे खास मौके पर हुए इस घटनाक्रम ने समर्थकों को कुछ देर के लिए जरूर चिंतित कर दिया, लेकिन मंत्री की सलामती से सभी को सुकून मिला।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here