Friday, August 21, 2026
Home National प्रयागराज महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने की शादी, शुरू...

प्रयागराज महाकुंभ के वायरल IITian बाबा अभय सिंह ने की शादी, शुरू की नई जिंदगी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुए IITian बाबा अभय सिंह ने हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर मंदिर में इंजीनियर युवती प्रतीका से शादी कर ली है। शादी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के मौके पर संपन्न हुई थी, जबकि 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की। शादी के बाद दोनों धर्मशाला में रुके और सोमवार को अभय सिंह अपने पिता से आशीर्वाद लेने हरियाणा पहुंचे।

इंजीनियर युवती से हुई शादी
जानकारी के अनुसार, अभय सिंह की पत्नी प्रतीका कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से इंजीनियर हैं। प्रतीका ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें अभय का नेचर और ईमानदारी बहुत पसंद आई। दोनों एक साल पहले मिले थे और अब अपने जीवन को सनातन के लिए समर्पित करने का निर्णय लिया है।

Read more : कोरबा में मानवता शर्मसार! बाइक विवाद में युवक को निर्वस्त्र कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, घटना से हड़कंप

अभय सिंह की पृष्ठभूमि
अभय सिंह हरियाणा के झज्जर के निवासी हैं। उनके पिता पेशे से वकील हैं। अभय ने बॉम्बे IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और प्रयागराज महाकुंभ के दौरान आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर हुए थे।

पत्नी प्रतीका का संदेश
प्रतीका ने बताया कि वे भी अभय के जैसे सनातन के लिए काम करेंगी और साथ में समाज सेवा को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह शादी केवल प्रेम का नहीं, बल्कि धर्म और संस्कृति के मार्ग पर चलने का भी संकल्प है।

नई जिंदगी की शुरुआत
शादी के बाद अभय सिंह और प्रतीका ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत खुशी-खुशी की है। दोनों धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के अनुसार जीवन बिताने की योजना बना रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here