Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh MP News:: किसानों की समस्याओं पर सरकार को चेतावनी: भारतीय किसान संघ...

MP News:: किसानों की समस्याओं पर सरकार को चेतावनी: भारतीय किसान संघ ने फूंका आंदोलन का बिगुल

MP News:शाजापुर में भारतीय किसान संघ ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ चेतावनी भरा मोर्चा खोला है। सोमवार को तहसील इकाई गुलाना में संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

MP News:भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री भारत सिंह बैस ने मीडिया से बातचीत में सरकार की नीतियों पर तीखी टिप्पणियाँ की। उन्होंने मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर जोर दिया:

MP News:गेहूँ खरीदी में देरी

बैस ने कहा कि सरकार बार-बार गेहूँ खरीदी की तारीखें आगे बढ़ा रही है (15 मार्च, 1 अप्रैल और अब 10 अप्रैल)। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है और वे मजबूरी में अपना गेहूँ व्यापारियों को कम दाम में बेच रहे हैं, जिससे उन्हें सीधा नुकसान हो रहा है।

MP News:ऋण जमा करने की अवधि बढ़ाने की मांग

सहकारी बैंकों द्वारा अल्पकालीन ऋण जमा करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। लेकिन खरीदी की देरी के कारण किसानों के पास पैसा नहीं है। संघ की मांग है कि इसे 30 जून तक बढ़ाया जाए ताकि किसान डिफाल्टर न बनें और अतिरिक्त ब्याज का बोझ न झेलें।

MP News:नरवाई (पराली) जलाने पर दंडात्मक कार्रवाई का विरोध
बैस ने कहा कि किसानों पर प्रदूषण के नाम पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करना और भारी जुर्माना लगाना अनुचित है। पहले किसानों को नरवाई निपटान के लिए उचित विकल्प उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

इसके अलावा, उन्होंने “2700 रुपये का भाव और भावांतर राशि” की भी मांग की। बैस ने कहा कि जिन किसानों ने पंजीयन कराया था और मजबूरी में कम दाम में गेहूँ बेचा है, सरकार उन्हें भावांतर राशि देकर 2600-2700 रुपये के भाव की भरपाई करे।

MP News:भारतीय किसान संघ ने बताया कि मालवा प्रांत की 115 तहसीलों में ज्ञापन दिए जा चुके हैं। आगामी 7 और 8 अप्रैल को महाकौशल और मध्य भारत प्रांत की सभी तहसीलों में आंदोलन तेज किया जाएगा। यदि सरकार ने इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो संगठन भोपाल के वल्लभ भवन का घेराव करने को मजबूर होगा।

ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाअध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया सहित कई किसान संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here