Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal MP Tiranga Yatra: भोपाल में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष,...

MP Tiranga Yatra: भोपाल में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, CM मोहन यादव ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

0
7

[Nishaanebaz News] MP Tiranga Yatra: भोपाल। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले राजधानी भोपाल देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। 14 अगस्त को कोलार क्षेत्र में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सड़कें तिरंगों से पट गईं और पूरा इलाका देशभक्ति के गीतों एवं ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, बाइकर्स, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल हुए।

तिरंगा लहराकर CM ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा के दौरान खुद तिरंगा लहराया और लोगों का अभिवादन किया। यात्रा में उनका सादगी भरा अंदाज भी देखने को मिला। वे कुछ समय के लिए अपने वाहन से नीचे उतरे और आम लोगों के बीच पैदल चले। इस दौरान उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उन्हें दुलार किया और उनके साथ सेल्फी भी ली।मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

Bank Employees Protest: 5 डे वर्किंग की मांग पर बैंक कर्मचारियों का देशभर में बड़ा प्रदर्शन, MP-CG में भी गूंजे नारे

हजारों युवाओं ने दिया देशभक्ति और जनसेवा का संदेश

MP Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा बाइकर्स तिरंगा लेकर शामिल हुए। उनके हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर नजर आया। महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।

कई स्कूलों के बच्चे भी तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बने। कुछ बच्चे भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वेशभूषा में नजर आए। यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।

CM बोले- देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में शामिल

MP Tiranga Yatra: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी नगर से निकाली गई यह भव्य तिरंगा यात्रा मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्राओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का गौरव लगातार बढ़ रहा है। आज देश के नभ, जल और थल में तिरंगा शान से लहरा रहा है और तिरंगा यात्रा में दिखाई दे रहा जन उत्साह देशभक्ति की नई ऊर्जा का प्रतीक है।

2027 को युवा वर्ष घोषित करने का ऐलान

MP Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 को युवा वर्ष के रूप में घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता को देश एवं प्रदेश के विकास से जोड़ने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 को निवेश वर्ष के रूप में मनाया, जिससे रोजगार और आजीविका के नए अवसरों का रास्ता तैयार हुआ। किसान कल्याण के क्षेत्र में भी सरकार लगातार काम कर रही है।

मदर टेरेसा स्कूल से संत हिरदाराम नगर तक निकली यात्रा

MP Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्म श्री संस्था की ओर से किया गया। यात्रा मदर टेरेसा स्कूल से शुरू होकर संत हिरदाराम नगर तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

MP Road Protest: सिवनी में जर्जर पुलिया पर लगा दी PWD मंत्री की फोटो! अनोखे विरोध से मचा हड़कंप

यात्रा में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हुए। स्कूलों के बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल रहा।

देशभक्ति के रंग में रंगी राजधानी

MP Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा के दौरान भोपाल की सड़कों पर देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। हाथों में तिरंगा, देशभक्ति गीत, भारत माता के जयकारे और हजारों लोगों की मौजूदगी ने माहौल को खास बना दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा में शामिल लोगों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here