Raipur Police Vehicle Recovery : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 चोरी की बाइकों के साथ 2 शातिर चोर गिरफ्तार, रायपुर-दुर्ग में मचा रखा था आतंक

VIKASH KHALKHO

Raipur Police Vehicle Recovery : रायपुर (02 मार्च 2026): रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत डीसीपी (क्राईम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गठित विशेष टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों और पड़ोसी जिले दुर्ग से 10 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो आरोपियों—राज सोनी और सुभाष कुम्हार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद वाहनों की कुल कीमत लगभग 5,00,000 रुपये आँकी गई है।

घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी विशेष टीम पंडरी क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी एक एक्टिवा पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। संदेह होने पर टीम ने घेराबंदी की और उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उक्त एक्टिवा पंडरी बाजार से चोरी की गई है। आगे की पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर के पंडरी, खम्हारडीह, खरोरा और दुर्ग के छावनी क्षेत्र से कुल 10 वाहन चोरी करने की बात कबूल की।

पुराना अपराधी है सुभाष कुम्हार पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सुभाष कुम्हार एक आदतन अपराधी है। वह इससे पहले भी वर्ष 2025 में थाना खमतराई क्षेत्र से 04 दोपहिया वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद उसने राज सोनी के साथ मिलकर दोबारा चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया था। आरोपियों के खिलाफ नए कानूनों (BNS/BNSS) के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

टीम की सफलता यह कार्रवाई एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट की तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के कारण संभव हो सकी। पुलिस ने चोरी की 04 ऐसी गाड़ियां बरामद की हैं जिनके अपराध पहले से दर्ज थे, जबकि शेष 06 गाड़ियों के मामले में पृथक से कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *