Friday, May 15, 2026
36.4 C
Raipur

Cg Govt Jobs : तीन साल बाद शुरू हुई शिक्षकों की भर्ती, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Cg Govt Jobs :  रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य सरकार ने 4,708 शिक्षकों की भर्ती के लिए औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्तियां पहले चरण के अंतर्गत की जाएंगी।

वित्त विभाग से अनुमति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। विभाग के अवर सचिव ने इस संबंध में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) को पत्र जारी किया है, जिसके तहत जल्द ही परीक्षा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुछ माह पूर्व सुशासन तिहार के दौरान धमतरी में शिक्षकों की भर्ती की घोषणा की थी। अब उसी घोषणा पर अमल करते हुए सरकार ने पहले चरण में 5,000 पदों में से 4,708 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

Cg Govt Jobs :   Read More :CG Road Accident : एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर

राज्य सरकार का लक्ष्य आगामी वर्षों में 30 हजार शिक्षकों की भर्ती का है, ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाया जा सके। मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि “हर स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए योग्य शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है।”

भर्ती में व्याख्याता (Lecturer), शिक्षक (Teacher) और सहायक शिक्षक (Assistant Teacher) — तीनों श्रेणियों के पद शामिल होंगे। इस प्रक्रिया की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) को सौंपी जाएगी। व्यापम जल्द परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवहारिक होगी। चयन मानदंडों में आवश्यक सुधार किए गए हैं, ताकि भविष्य में किसी कानूनी विवाद की संभावना न रहे।

Cg Govt Jobs :  Read More : CG Digital Arrest : 15 मामलों में 9 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, अब सीबीआई करेगी जांच, जानिए कैसे बचें साइबर जाल से

लगभग तीन साल बाद शिक्षकों की यह बड़ी भर्ती शुरू हो रही है। पिछली सरकार द्वारा घोषित 14 हजार पदों में से 10 हजार पदों पर ही नियुक्ति हो पाई थी। नई भर्ती से हजारों बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद जगी है।

प्रदेश के बीएड और डीएड धारक युवाओं में इस घोषणा से उत्साह का माहौल है। शिक्षक संघों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ युवाओं के भविष्य को संवारने वाला सिद्ध होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories