Chhattisgarh kranti Sena : महाराजा अग्रसेन व भगवान झूलेलाल पर टिप्पणी का मामला तूल पर, अमित बघेल पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग

VIKASH KHALKHO

Chhattisgarh kranti Sena : रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के आपत्तिजनक बयान को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अग्रवाल समाज के विरोध के बाद अब सिंधी समाज भी खुलकर सामने आ गया है। बुधवार को सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाना पहुंचे और बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा।

समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अमित बघेल द्वारा की गई टिप्पणी से न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, बल्कि समाज की आस्था और श्रद्धा को भी गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की टिप्पणी करने से पहले सौ बार सोचे।

Chhattisgarh kranti Sena :  Read More : Raipur Municipal Corporation meeting : रायपुर निगम में नेता प्रतिपक्ष बदलने पर छह घंटे का हंगामा, 14 एजेंडों पर हुई चर्चा

ज्ञापन देने वालों में महेश दरयानी, ललित जेसिंघ, बलराम आहूजा, श्याम चावला, सुनील कुकरेजा, सागर दुलानी, तेजकुमार बजाज, धनेश मटलानी, रितेश वाधवानी, जतिन नचरानी, नितिन कृष्णानी, मोनू आहूजा, राजा जेठानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Chhattisgarh kranti Sena : Read More : Pradhan Mantri Awas Yojana : अमित जोगी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, PM आवास योजना में CBI जांच की मांग, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को अमित बघेल द्वारा महाराजा अग्रसेन, भगवान झूलेलाल और राष्ट्रनायकों के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अग्रवाल समाज ने भी जोरदार विरोध किया था। रायपुर में सैकड़ों लोग सड़क पर उतरे और कोतवाली थाना का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अमित बघेल के खिलाफ धारा 299 बीएनएस 2023 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *