Jabalpur Paddy Scam : धान घोटाले में जबलपुर प्रशासन की सख्ती, RRC जारी कर दोषियों से वसूली की प्रक्रिया शुरू

VIKASH KHALKHO

Jabalpur paddy scam : जबलपुर। जिले में हुए बहुचर्चित धान घोटाले मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। इस घोटाले में कई सरकारी अधिकारी भी लिप्त पाए गए हैं, जिनके खिलाफ वसूली की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में करीब 16 करोड़ रुपये का गबन किया गया है। प्रशासन ने सभी आरोपियों के खिलाफ राजस्व वसूली प्रमाण पत्र (आरआरसी) जारी कर दिया है।

Read More : Jabalpur Tractor Rally : किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, बिना ट्रेनिंग कार्रवाई हुई तो आंदोलन

Jabalpur paddy scam : कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन अधिकारियों ने गबन किया है, उसी राशि की वसूली उन्हीं से की जाएगी और उसी पैसे से किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वसूली की प्रक्रिया में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन प्रशासन इस पूरे मामले में गंभीरता और पारदर्शिता से काम कर रहा है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी स्तर पर कमीशनखोरी या भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आती है, जिससे किसानों को भुगतान में देरी होती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read More : Jabalpur Train Murder : चलती ट्रेन में युवक की निर्मम हत्या, मामूली विवाद में 51 बार चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Jabalpur paddy scam : दरअसल, यह मामला तब उजागर हुआ जब किसानों को धान की बिक्री के बाद भुगतान नहीं हुआ। जांच में पाया गया कि रिकवरी प्रक्रिया में अनियमितताएं की गई थीं। अब प्रशासन ने इस प्रकरण को प्राथमिकता पर लेकर दोषियों से वसूली कर किसानों को उनका हक दिलाने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *