Rewa Collectorate Coffee House Liquor Viral Video Case: रीवा कलेक्ट्रेट के पास न्यू कॉफी हाउस में छलके जाम, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

VIKASH KHALKHO

रीवा। Nishaanebaz.com-Rewa Collectorate Coffee House Liquor Viral Video Case: रीवा कलेक्ट्रेट परिसर के पास स्थित न्यू कॉफी हाउस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कॉफी और स्नैक्स के स्थान पर टेबलों पर खुलेआम शराब परोसे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कलेक्ट्रेट जैसे अति-संवेदनशील और प्रशासनिक क्षेत्र के ठीक बगल में स्थित इस आउटलेट में अवैध रूप से मयखाना संचालित होने की घटना ने पूरे जिला प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग और आबकारी विभाग की कार्यशैली व निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि तत्कालीन कलेक्टर प्रतिभा पाल के कार्यकाल के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर की इस भूमि को कॉफी हाउस संचालित करने के लिए लीज पर आवंटित किया गया था।

Read More : एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा को बड़ी राहत या नई मुश्किल? NCLT ने पुराने आदेश पर लगाई रोक

हालांकि, वर्तमान में यहां की स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। बीते दिनों जब कुछ लोग अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे, तो उन्होंने टेबलों पर खुलेआम शराब की बोतलें और शराब से भरे ग्लास देखे। इस नजारे को देखकर हैरान लोगों ने तुरंत अपने मोबाइल कैमरों में पूरे घटनाक्रम को रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

Read More : Indian Insurance History Oriental Life Insurance 1818: भारत में बीमा का 6,000 साल पुराना इतिहास, जानें ओरिएंटल लाइफ से एलआईसी बनने का सफर

हैरानी की बात यह है कि जिस कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भवन से यह विवादित वीडियो सामने आया है, उसी इमारत के अलग-अलग कक्षों में जिले के आबकारी और खाद्य विभाग के शाखा प्रमुख बैठते हैं।

Read More : Badshah Isha Rikhi Divorce Announcement 2026: 5 महीने में ही टूटी रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी, सोशल मीडिया पर तलाक का ऐलान

ऐसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की सीधी जिम्मेदारी इन्हीं विभागों की है, लेकिन अधिकारियों और उनके मुखबिर तंत्र को अपने ही दफ्तर के बगल में चल रही इस गतिविधि की भनक तक नहीं लग सकी। वीडियो के सामने आने के बाद अब स्थानीय लोगों और आम नागरिकों द्वारा कॉफी हाउस के लीज आवंटन की समीक्षा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *