MP NEWS : रीवा की आयुषी वर्मा ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट…

Parivesh
MP NEWS

MP NEWS : रीवा। विंध्य की धरती ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। रीवा की बेटी आयुषी वर्मा भारतीय सेना में देश की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। प्रतिष्ठित सीडीएस परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 24 और तकनीकी शाखा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे विंध्य अंचल को गौरवान्वित कर दिया है।

MP NEWS : आयुषी बचपन से ही देश सेवा का सपना देखती थीं। भारत की पहली महिला फाइटर पायलट अवनी चतुर्वेदी को अपना आदर्श मानते हुए उन्होंने कठिन मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए कहा कि “दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से हर लक्ष्य संभव है।”

आयुषी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से रीवा और विंध्य क्षेत्र में जश्न का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं और उनकी उपलब्धि को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत मान रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *